Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : निःशुल्क एफएमडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, 54,400 पशुओं को लगाया जाएगा टीका


सुपौल। डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन संसाधन विभाग, पटना द्वारा केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत मंगलवार को सरायगढ़ गांव के वार्ड संख्या 10 में की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रमिला देवी एवं पशु चिकित्सक डॉ. अमिताभ ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर डॉ. अमिताभ ने बताया कि पशुओं में फैलने वाले खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब 20 दिनों तक संचालित होगा। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर टीकाकरण कार्य में लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बीमारी से पशुओं के मुंह एवं पैरों में घाव हो जाते हैं, जिससे उनकी उत्पादकता प्रभावित होती है। समय पर टीकाकरण से इस रोग से काफी हद तक बचाव संभव है। अभियान के तहत कुल 54,400 मवेशियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मौके पर पशुपालन कर्मी रामनरेश यादव, राजेंद्र प्रसाद साह सहित टीकाकरण टीम के सदस्य—राम कुमार मुखिया, अशोक कुमार, सतीश राय, शिवचंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, रंजीत कुमार, विजय साह, विशेश्वर साह, रंजीत कुमार रंजन समेत अन्य उपस्थित रहे।

विभाग द्वारा पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं