सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजी, चांदपीपर और छिटही हनुमान नगर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से कुल 180 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि सभी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में लैब टेक्नीशियन सत्यनारायण पासवान द्वारा वी.डी.आर.एल., ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, यूरिन एवं हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं।
जांच के बाद चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, अधिक मात्रा में पानी पीने और भारी वजन उठाने से परहेज करने की सलाह दी।
शिविर में डॉ. चंद्रभूषण मंडल, डॉ. लक्ष्मीकांत राय, डॉ. मयंक रंजन, डॉ. रवि शंकर कुमार, सज्जाद अहमद, पवन ओझा, डॉ. रचना रानी, लीलानंद सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में एएनएम और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं