Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : सुरक्षित मातृत्व अभियान, 240 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

 


सुपौल। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार (09 अप्रैल) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा सहित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थुमहा एवं कटैया में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 240 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जांच की गई।

जानकारी के अनुसार, सीएचसी पिपरा में 145 तथा थुमहा और कटैया केंद्रों पर 95 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शिविर के दौरान एएनसी जांच, ब्लड प्रेशर, लैब जांच, परिवार नियोजन परामर्श एवं दवा वितरण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस अभियान की देखरेख प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार चंद्र एवं डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा की गई। बताया गया कि प्रत्येक माह की 9 तारीख को इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच की जाती है। साथ ही, शिविर में आने वाली महिलाओं के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की जाती है।

इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. अकरम, डॉ. बादल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रवीश कुमार झा, एएनएम गंगोत्री कुमारी, सिंकू कुमारी, बंटी कुमारी, गूंजा कुमारी, अनु कुमारी, पूजा कुमारी, एलटी रत्नेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं