Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बरैल विद्यालय को मिले संगीत वाद्ययंत्र, छात्रों में खुशी—संगीत शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

 


सुपौल। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मुरली मनोहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरैल में शिक्षा विभाग की ओर से संगीत वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए जाने पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। लंबे समय से संगीत संसाधनों की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह पल यादगार बन गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविशंकर कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल विद्यार्थियों को संगीत के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि संगीत एक ऐसी विधा है, जो विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

संगीत शिक्षिका किरण मिश्रा ने बताया कि छात्रों को इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। वाद्ययंत्र मिलने के बाद बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि छात्रों ने नए वाद्ययंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर मां भगवती की आराधना की और अपने सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था भी प्रकट की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संगीत के प्रति अपनी रुचि जाहिर करते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने बिहार सरकार की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और मंच पाने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय में संगीत वाद्ययंत्रों की उपलब्धता को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने में मील का पत्थर साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं