सुपौल। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 32 आवेदन प्राप्त किए गए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस मौके पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं