सुपौल। सिमराही जेपी चौक पर गुरुवार को भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराते हुए एकजुटता और संगठन की मजबूती का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। साथ ही राहगीरों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच मिठाइयां वितरित कर खुशी साझा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह दिन भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व, समर्पण और संघर्ष की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने इस उपलब्धि को हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को समर्पित बताया।
इस मौके पर नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा, विश्वजीत भगत, विजय सिंह, राधेश्याम भगत, कुंदन विवेक, कुंदन जायसवाल, कृष्णा दास, किशोर दास, श्याम सरदार, विजय मंडल, गुड्डू दास, रिंकू भगत, देवादित्य सेन, अमित महतो, लड्डू गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं