सुपौल। जनगणना कार्य को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में सुपौल जिला प्रशासन ने एक अहम पहल की है। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त-सह-वरीय नोडल जनगणना अधिकारी सारा अशरफ ने se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपना स्व-गणना (Self Enumeration) पंजीकरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्व-गणना की इस नई सुविधा के माध्यम से आम नागरिक अपने परिवार और संबंधित सभी आवश्यक विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल जनगणना प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
सारा अशरफ ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और जनगणना कार्य को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्व-गणना करने से समय की बचत होगी और लोगों को घर बैठे ही अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा इस पहल को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं