Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

37 युवाओं को मिला टूल किट, स्वरोजगार को मिला बढ़ावा




सुपौल। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, सुपौल द्वारा “नियोजन सेवा का विस्तार योजना” के अंतर्गत संयुक्त श्रम भवन के सभाकक्ष में टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक (नियोजन), कोशी प्रमंडल, सहरसा, जिला नियोजन पदाधिकारी, सुपौल तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विभिन्न ट्रेडों—इलेक्ट्रीशियन, फिटर, सिलाई मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, आईसीटीएसएम एवं वायरमैन—में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कुल 37 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल किट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे टूल किट, स्टडी किट, रोजगार मेला, रोजगार शिविर, सीआईसी (लैब एवं लाइब्रेरी) एवं मॉडल करियर सेंटर की सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला नियोजन पदाधिकारी सुपौल, दीपक कुमार (नियोजन लिपिक), गुड़िया रानी (डाटा एंट्री ऑपरेटर), सुमित कुमार, राजू कुमार झा, दीपक कुमार सिंह, अंजनी कुमार त्रिवेदी, भूषण कुमार ठाकुर एवं दुर्गानंद कुमार सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं