सुपौल। राघोपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग चोरी के मामलों में संलिप्त तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मीपुर सायत वार्ड नंबर 1 निवासी संतोष कुमार पासवान, सिमराही वार्ड नंबर 10 निवासी बिट्टू कुमार दास तथा दुर्गापुर वार्ड नंबर 17 निवासी मो. राजा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया एक पानी वाला मोटर, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि परसरमा निवासी विकास यादव और सिमराही निवासी नीतिन कुमार ने अपने-अपने मामलों में चोरी की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष स्वीटी कुमारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं