Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बकौर–भेजा पुल निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेज़ी लाने के दिये निर्देश


 

सुपौल। जिले में चल रहे आधारभूत संरचना विकास कार्यों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को निर्माणाधीन बकौर–भेजा पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया।

निरीक्षण के क्रम में संवेदक द्वारा जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि पुल के ऊपर से गुजर रहे ओवरहेड विद्युत तार के कारण बीच में आ रहे छह पिलरों के निर्माण एवं शिफ्टिंग की आवश्यकता थी। इनमें से चार पिलरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष दो पिलरों का निर्माण कार्य मई माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद विद्युत तार को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि शेष कार्य को वर्ष के अंत तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इस दौरान शरथ आर एस पुलिस अधीक्षक एवं मनोहर कुमार साहू अनुमंडल पदाधिकारी सहित संबंधित संवेदक भी मौके पर उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं