Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : खाटू श्याम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

 


सुपौल। पिपरा नगर पंचायत पिपरा के नेवालाल नगर वार्ड संख्या 6 में रविवार को खाटू श्यामजी मंदिर निर्माण को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

भूमि पूजन कार्यक्रम महादेव मंदिर थुमहा के पुजारी भागवत दास द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। जजमान के रूप में बीरेंद्र मंडल एवं उनकी पत्नी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। पुजारी भागवत दास ने बताया कि भूमि पूजन के उपरांत शीघ्र ही मंदिर की नींव रखी जाएगी।

बताया गया कि स्वर्गीय नेवालाल मंडल की निजी पांच कट्ठा जमीन पर श्री श्याम समर्पण संस्थान के तत्वावधान में भव्य खाटू श्याम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पिपरा में पहली बार खाटू श्यामजी का मंदिर बनने की खबर से श्याम भक्तों में काफी खुशी देखी जा रही है।

मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा, जिससे यह एक सामुदायिक आस्था का केंद्र बन सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरेन्द्र कुमार, बैजनाथ कुमार, अखिलेश मंडल, शंभू मंडल, सूर्य नारायण मंडल, रामचन्द्र मंडल, सीताराम मंडल, भागवत मंडल एवं चंदन कुमार गुप्ता सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर दर्जनों श्रद्धालु एवं खाटू श्याम भक्त उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं