सुपौल। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सूरज चौरसिया ने की।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर समाजहित के कार्यों में उनकी भूमिका को और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक मुकेश कुमार ने प्रखंड इकाई के पुनर्गठन की घोषणा की। उन्होंने आनंद कुमार को प्रखंड संयोजक एवं सूरज चौरसिया को प्रखंड सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने, युवाओं को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करने तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने का संकल्प लिया।
बैठक में विश्वराज जायसवाल, विवेक, सोनू, अजय सोनू, आशीष, ओम पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं