Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जनता दरबार आयोजित, 10 मामलों की हुई सुनवाई, डीएम ने उचित कार्रवाई करने का दिया निर्देश

 

 


सुपौल। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु कुल 10 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए।

जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में लगातार पहल की जा रही है, जिससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं