Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : पेट्रोल पंप पर डीजल टैंकर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू



सुपौल। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर–पिपरा मुख्य मार्ग पर सिंगिआवन गांव के पश्चिम स्थित बाबू साहब बायोफ्यूल पेट्रोल पंप पर गुरुवार की शाम करीब पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीजल निकालने के दौरान टैंकर में अचानक आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा टैंकर से डीजल निकाला जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग घटनास्थल के पास जाने से भी कतराने लगे। आशंका थी कि यदि टैंकर में विस्फोट हो गया तो आसपास के गांव भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना को अवगत कराया गया। थाना से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रारंभिक प्रयास में आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई। बाद में थानाध्यक्ष के निर्देश पर सुपौल से पहुंची अग्निशमन टीम ने दो दमकल वाहनों के साथ पहुंचकर विशेष गैस (थर्मोकोल) की मदद से आग पर काबू पाया।

आग पर नियंत्रण होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान एहतियातन ग्रामीण अपने-अपने घरों को सुरक्षित करने के लिए पानी आदि की व्यवस्था में जुट गए थे। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं