Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एसडीएम वीरपुर ने सातनपट्टी पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा




सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत सातनपट्टी पैक्स गोदाम का गुरुवार को वीरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) नीरज कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में रखे अनाज की स्थिति, भंडारण व्यवस्था और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने गोदाम में रखे धान एवं चावल के स्टॉक की जांच की और उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पैक्स के माध्यम से हो रही धान खरीद प्रक्रिया, अभिलेखों के रख-रखाव तथा वितरण प्रणाली की भी समीक्षा की।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही अनाज का भंडारण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पैक्स गोदाम किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए यहां पारदर्शिता और सुव्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। किसानों से धान खरीद में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बीसीओ रौशन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष शलीम सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं