Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वृहद आश्रय गृह में बच्चों को मिला प्रेरणा का संदेश, प्रधान जिला जज ने बांटी फुटबॉल, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता हासिल करने की दी सीख



सुपौल। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह-1 ने बुधवार को वृहद आश्रय गृह, सुपौल का दौरा कर बाल यूनिट-1 एवं बाल यूनिट-2 के बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने की सीख दी। उनके प्रेरणादायी संबोधन से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

इस अवसर पर बच्चों को फुटबॉल भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मेहनत को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-1 श्री दिलीप कुमार सिंह, अपर मुख्य दंडाधिकारी-1 सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल मो. अफजल आलम सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं