Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{st_classic_header}

Breaking News

latest

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर समीक्षा बैठक, उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने की अपील



सुपौल। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को लेकर बुधवार, 19 अगस्त 2026 को विद्युत भवन, सुपौल स्थित सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने की।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता आधार कार्ड, उपभोक्ता संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण तथा छत के स्वामित्व से संबंधित प्रमाण पत्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पीएम सूर्य घर की आधिकारिक वेबसाइट, सुविधा बिहार ऐप अथवा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।

बैठक में बताया गया कि योजना के तहत बैंकों के माध्यम से 5.75 प्रतिशत की दर से ऋण की सुविधा उपलब्ध है। वहीं सौर ऊर्जा संयंत्र की क्षमता के आधार पर अनुदान का भी प्रावधान है। एक किलोवाट के संयंत्र पर 40 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 80 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट एवं उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है।

उप विकास आयुक्त ने उपस्थित लोगों एवं संभावित लाभुकों को योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा पात्र उपभोक्ताओं को इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार रंजन, सहायक विद्युत अभियंता आशुतोष कुमार शर्मा, लायंस क्लब सुपौल के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ‘पप्पु’, श्याम परिवार के अध्यक्ष शरद मोहनका, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि राम कुमार चौधरी सहित विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं