Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

स्वच्छता मिशन को गति देने हेतु कार्यशाला आयोजित, डिजिटल प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स पर विस्तार से हुई चर्चा

 



सुपौल। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सभी प्रखंड समन्वयक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के दौरान स्वच्छता मित्र ऐप के नए फीचर्स पर क्षमतावर्धन किया गया। साथ ही DCMS App के उपयोग को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें निर्देश दिया गया कि सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक नियमित रूप से पंजीकृत परिवारों तक विभागीय जागरूकता संदेश सामुदायिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पहुंचाएं। इसके अलावा कॉल फॉलोअप एवं घर-घर भ्रमण (HHs visit) के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के फोटो एवं वीडियो तैयार कर प्रखंड और जिला स्तर पर साझा करने की भी जानकारी दी गई।

निदेशक आशुतोष कुमार ने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं प्रखंड समन्वयकों को SBM-G के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों जैसे WPU, CSC, P-रिक्शा, E-रिक्शा एवं PWMU की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मित्र ऐप पर घर-घर कचरा संग्रहण, WPU संचालन एवं वाहनों की नियमित एंट्री करना अनिवार्य है, ताकि पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

जिला समन्वयक ने महादलित टोले में वास्तविक सर्वे कर छूटे हुए परिवारों को शौचालय से आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने IEC गतिविधियों के माध्यम से समुदाय को जागरूक कर शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही, जीविका से जुड़े ऐसे परिवार जिनके पास शौचालय नहीं है, उन्हें सामुदायिक बैठकों के माध्यम से प्रेरित कर शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया।

भूमिहीन परिवारों की अलग सूची तैयार कर सामुदायिक शौचालय (CSC) निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए। कार्यशाला में स्वच्छता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

कोई टिप्पणी नहीं