Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा



सुपौल। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्वाह्न 11:00 बजे किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर सुपौल जिले के सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव उपस्थित रहे। इसके अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल एवं प्रभारी पदाधिकारी, ईवीएम वेयरहाउस-सह-अवर निर्वाचन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर वेयरहाउस को खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है, ताकि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं