Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : 12 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपट्टी पंचायत के भगवानपुर वार्ड संख्या-5 में पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक 12 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मृतका की पहचान श्रीलाल सदा की 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार रविवार देर संध्या खाना बनाने को लेकर मां-बेटी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद किशोरी अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सोमवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो काफी आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि काजल फंदे से लटकी हुई थी।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका आठ भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि उससे छोटी चार बहनें और दो भाई हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं