सुपौल। जिलाधिकारी सुपौल सावन कुमार ने मंगलवार को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील से संबंधित कुल 13 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान 5 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष 8 मामलों की अगली सुनवाई की तिथि 2 जून 2026 निर्धारित की गई।
सुनवाई में अंचल अधिकारी सुपौल एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुपौल कार्यालय वेश्म में उपस्थित रहे। वहीं, अंचल अधिकारी निर्मली और राघोपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
इस दौरान नगर पंचायत पिपरा के कार्यपालक पदाधिकारी न तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए और न ही भौतिक रूप से सुनवाई में शामिल हुए। उनकी अनुपस्थिति के कारण संबंधित मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत पिपरा के कार्यपालक पदाधिकारी पर 1000 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया कि अगली सुनवाई की तिथि 2 जून 2026 को स्वयं प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं