सुपौल। मरौना प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालमीनिया एवं कदमहा में आगामी 2 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने समीक्षा बैठक की।
बैठक में संबंधित पंचायतों के सभी कर्मियों को शिविर के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके, इसके लिए सभी विभागीय कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने शिविर में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने तथा लाभुकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया। बैठक में बीपीआरओ एवं पीओ मरौना सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं