Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 206 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच



सुपौल। पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार 09 मई को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में 108 तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थुमहा एवं कटैया में 98 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। कुल मिलाकर 206 महिलाओं ने इस अभियान का लाभ उठाया।

अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन परामर्श, एएनसी जांच, रक्तचाप (बीपी) जांच, लैब जांच, दवा वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सभी महिलाओं को अस्पताल की ओर से नाश्ता भी दिया गया।

कार्यक्रम की निगरानी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार चंद्र एवं डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने की 09 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क संपूर्ण जांच की जाती है, ताकि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. अकरम, डॉ. बादल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रवीश कुमार झा, एएनएम गंगोत्री कुमारी, सिंकू कुमारी, बंटी कुमारी, गूंजा कुमारी, अनु कुमारी, पूजा कुमारी, एलटी रत्नेश कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं