Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : 441 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, चालक फरार



सुपौल। राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपट्टी स्थित एनएच-27 पर एचपी पेट्रोल पंप के समीप रविवार देर संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब लदी एक पिकअप वैन जब्त की। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान एसआई विकास कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि भपटियाही की ओर से सिमराही की तरफ एक पिकअप वैन में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने धर्मपट्टी एनएच-27 स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने तेज गति से वाहन भगाने की कोशिश की और सड़क किनारे खड़ी एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक पिकअप वैन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पिकअप वैन संख्या बीआर-01जीएफ-5297 की तलाशी ली तो उसमें लाल एवं नीले रंग के तिरपाल से ढके कई कार्टन मिले। जांच के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 441 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसे 49 कार्टनों में रखा गया था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बरामद शराब एवं पिकअप वैन को जब्त कर लिया है तथा मामले में विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं