Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डीएम सावन कुमार ने लौकहा में सिंचाई योजना का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश


सुपौल। जिले में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रखंड सुपौल अंतर्गत ग्राम पंचायत लौकहा में सात निश्चय-03 के तहत संचालित “हर खेत तक सिंचाई का पानी” कार्यक्रम की योजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मनरेगा एवं वीबी-ग्राम-जी से क्रियान्वित जल संसाधन विभाग की योजना “कजरा माइनर की तल सफाई एवं नहर तटबंध मरम्मत योजना, सिंचाई प्रमंडल सहरसा” का जायजा लिया गया। यह योजना सिंचाई प्रमंडल सहरसा अंतर्गत अवर प्रमंडल सुपौल द्वारा संचालित की जा रही है।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अभियंता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, प्रखंड सुपौल को प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य नहर से निकलने वाली उप शाखा नहर में पानी के समुचित बहाव को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य नहर में स्थित ह्यूम पाइप की सफाई कराने तथा योजना के तहत निर्धारित मानक के अनुसार समुचित गहराई तक तल सफाई कराने का भी निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन जरूरी है, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान निदेशक एनईपी डीआरडीए श्री अनित कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड सुपौल, अन्य मनरेगा कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं