सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को प्रखंड सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामदत्तपट्टी में मनरेगा योजना के तहत पूर्व वर्षों में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पीसीसी सड़क, ईंट सोलिंग, मिट्टी युक्त सड़क एवं टीला निर्माण सहित कई योजनाओं का जायजा लिया। जांच के क्रम में कुछ योजनाओं का कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि कई योजनाओं में त्रुटियां भी सामने आईं।
स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन लगभग दो वर्ष पूर्व कराया गया था। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की गुणवत्ता एवं कार्य निष्पादन को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं