Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अतिक्रमण हटने के बाद बेघर हुए परिवारों को राहत, युवा कांग्रेस नेता ने बांटी पॉलीथीन शीट



 

सुपौल। सदर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत एकमा पंचायत में रेलवे लाइन किनारे बसे गरीब दलित एवं महादलित परिवारों के बीच युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने अपने स्तर से लगभग 30 प्रभावित परिवारों को पॉलीथीन शीट उपलब्ध कराई, ताकि वे बरसात के मौसम में अस्थायी रूप से अपने रहने की व्यवस्था कर सकें।

ज्ञात हो कि हाल ही में रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान इन परिवारों को वहां से हटाया गया था, जिसके बाद वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। बरसात के इस मौसम में इनकी स्थिति और भी दयनीय हो गई है।

इस परिस्थिति को देखते हुए लक्ष्मण कुमार झा ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पॉलीथीन शीट का वितरण कर राहत पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को स्थायी समाधान दिलाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी जरूरतमंद परिवारों को 3 से 5 डिसमिल जमीन का परचा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही इस दिशा में ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विस्थापित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए वे आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन से भी इन परिवारों के पुनर्वास की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं