Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश



सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा सोमवार, 11 मई 2026 को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए कुल तीन आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन का निर्देश दिया।

जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं