सुपौल। बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार 11 मई 2026 को “सहयोग पोर्टल” एवं निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के कई वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में सावन कुमार, शरथ आर०एस०, सारा अशरफ, सच्चिदानंद सुमन, विकाश कुमार, गयानंद यादव, सतीश रंजन एवं विकास कुमार कर्ण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में “सबका सम्मान, जीवन आसान” संकल्प के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को “सहयोग शिविर” आयोजित किए जाएंगे, जहां आमजन अपनी समस्याओं एवं परिवादों का निवारण करा सकेंगे।
साथ ही बताया गया कि नागरिक सहयोग शिविर एवं अन्य जानकारी के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आम लोग सहयोग पोर्टल पर किसी भी समय ऑनलाइन परिवाद दर्ज कर सकेंगे।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि पोर्टल एवं शिविर के माध्यम से प्राप्त परिवादों का निष्पादन आवेदन दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदक को निष्पादन संबंधी लिखित सूचना उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल एवं शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को सुगम एवं प्रभावी सेवा उपलब्ध हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं