Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित



सुपौल। वीरपुर नगर पंचायत स्थित कोसी क्लब संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जून माह में आयोजित होने वाले दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले बच्चों एवं बहनों की संख्या, नेपाल सहित विभिन्न गांवों से आने वाले प्रतिभागियों की उपस्थिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठकों तथा गांवों में संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल विभाग संयोजक मुकेश यादव ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास एवं संगठन सशक्तिकरण के उद्देश्य से समय-समय पर वर्ग शिविर आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि वीरपुर में 3 जून से 10 जून तक बजरंग दल का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बहनों के लिए दुर्गा वाहिनी का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्तर बिहार स्तर का यह प्रशिक्षण वर्ग वीरपुर में आयोजित होना गौरव की बात है। सभी सनातनी बहनों से उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। मुकेश यादव ने कहा कि “राम जैसे पुत्र को धरती पर लाने के लिए कौशल्या जैसी माता की आवश्यकता होती है।” इसलिए बहनों को संगठन से जुड़कर रामायण, भगवत गीता एवं भारतीय संस्कृति की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

बैठक में कोसी विभाग प्रचारक बुद्धेश्वर शर्मा, अनिल दास, अजय सिंह, गुड्डू मंडल, दीपक मंडल, बमबम सोनी, शिवानी देव, सोनी झा, विभा कुमारी, भारती देव, अंजली कुमारी, माधवी भारद्वाज, पायल कुमारी, ज्योति झा सहित कई कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं