Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जन संवाद में डीएम सावन कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


सुपौल। सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 06 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने का भी निर्देश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं