Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत तमकुल्हा टोला में जनसहभागिता पैदल यात्रा


सुपौल। जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत संचालित “जनभागीदारी अभियान - सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड त्रिवेणीगंज की ग्राम पंचायत पिलूआहा स्थित तमकुल्हा अनुसूचित जनजाति टोला में जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल के नेतृत्व में ट्रांसेक्ट वॉक (जनसहभागिता पैदल यात्रा) आयोजित की गई।

कार्यक्रम में राज्य मुख्यालय से आए पदाधिकारियों, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, विकास मित्र, आंगनवाड़ी सेविका, आवास सहायक, अन्य कर्मियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान डोर-टू-डोर आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) अभियान चलाकर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से संबंधित एंटाइटलमेंट का वितरण भी किया गया।

अभियान के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को जानकारी दी गई कि 21 मई 2026 को प्रातः 10 बजे वार्ड संख्या-14 स्थित सामुदायिक भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य दूर-दराज के जनजातीय समुदायों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। 

कोई टिप्पणी नहीं