Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत हाँसा टोला में जनसहभागिता पैदल यात्रा आयोजित


सुपौल। जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे “जनभागीदारी अभियान - सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड किशनपुर की ग्राम पंचायत नौआवाखर स्थित हाँसा टोला में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुपौल के नेतृत्व में ट्रांसेक्ट वॉक (जनसहभागिता पैदल यात्रा) आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बैंक कर्मियों, किशनपुर प्रखंड के विकास मित्रों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वच्छता पर्यवेक्षकों, जीविका दीदियों, अन्य कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान डोर-टू-डोर आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) अभियान चलाकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि 21 मई 2026 को प्रातः 10 बजे वार्ड संख्या-13 स्थित सामुदायिक भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञान बहादुर गुरुम, रविंद्र गुरुम, राजकिशोर गुरुम, हीरा सादा, दुपेंद्र सादा, रविंद्र कुमार सादा, संतोष कुमार राम तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक की भूमिका सराहनीय रही।

कोई टिप्पणी नहीं