Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक में योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा



सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, बुडको, भवन निर्माण विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, विद्युत आपूर्ति विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, शीर्ष कार्य प्रमंडल तथा पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध प्रमंडल सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रगतिशील योजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग को जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वहीं पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध प्रमंडल के अधिकारियों को संभावित बाढ़ को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आवश्यक मरम्मती कार्य समय रहते पूरा करने का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून एवं संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं