Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला जनता दरबार में 20 मामलों की हुई सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश


सुपौल। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की, जबकि बंदोबस्त पदाधिकारी बुद्ध प्रकाश द्वारा कुल 20 आवेदन प्राप्त किए गए।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी सुपौल संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं