Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भीमनगर : बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कई पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचित




सुपौल। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की भीमनगर स्थित 12वीं बटालियन मुख्यालय में मंगलवार को बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के कार्यकारिणी पदाधिकारियों, वाहिनी मुख्यालय, कंपनी, विशेष संवर्ग प्रतिनिधि एवं डेलीगेट्स का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया।

जानकारी के अनुसार नामांकन की तिथि 11 मई 2026 निर्धारित थी। सोमवार को तीन कंपनी प्रतिनिधि पदों को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। शाखा चुनाव नियमावली 2025 के तहत नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। इसके बाद जिन पदों पर एकमात्र उम्मीदवार थे, उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर अमित कुमार, उपाध्यक्ष पद पर ललन कुमार एवं महेश कुमार मंडल, सचिव (मंत्री) पद पर मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास, संयुक्त सचिव पद पर मो. बंटी हुसैन, केंद्रीय सदस्य पद पर आरबी रमन, अंकेक्षक पद पर शशि कुमार तथा परिवहन प्रतिनिधि पद पर जाकिर हुसैन शामिल हैं। इस प्रकार कुल नौ पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

चुनाव पदाधिकारियों ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों और पुलिस जवानों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दीं। इस अवसर पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह बीएसएपी-5वीं बटालियन के राम बच्चन यादव, पर्यवेक्षक सह प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, पटना प्रशांत यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार तथा संयुक्त महामंत्री संजीत पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं