सुपौल। निर्मली अंबेडकर चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मंडल भरौना उत्तर की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धमेन्द्र कुमार साहू ने की।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष धमेन्द्र कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं आगामी रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए गए। इस मौके पर भाजपा नेता सीताराम चौधरी, दिलीप कुमार, देवकांत कुमार कामत, विजय प्रसाद, सागर साह, संजीव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं