Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक, डीएम ने राइस मिलरों को दिए निर्देश

 



सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम राजीव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी रामबाबू सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं संबंधित राइस मिलों के संचालक एवं प्रबंधक मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने राइस मिलों द्वारा सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) जमा करने की धीमी गति एवं विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी राइस मिलरों को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि 15 जून 2026 से पूर्व अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर बिहार राज्य खाद्य निगम को हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित पैक्सों से सीएमआर के बदले धान की आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा अवशेष धान का नियमित निरीक्षण करते रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं