Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : करहरवा पंचायत में सहयोग शिविर के दौरान मनाया गया अन्नप्राशन दिवस



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के करहरवा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान आईसीडीएस त्रिवेणीगंज की ओर से समुदाय आधारित गतिविधि के तहत अन्नप्राशन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी त्रिवेणीगंज द्वारा छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों को अन्नप्राशन कराकर किया गया। इस दौरान बच्चों को पहली बार ऊपरी आहार ग्रहण कराया गया तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी गुप्ता, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनीष कुमार मीनू, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। वहीं करहरवा पंचायत के मुखिया, सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अन्नप्राशन संस्कार के महत्व एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे के छह माह पूरे होने के बाद उसकी शारीरिक गतिविधियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। ऐसे में केवल मां का दूध बच्चे के संपूर्ण पोषण के लिए पर्याप्त नहीं होता, इसलिए इस अवस्था में बच्चे को ऊपरी आहार देना आवश्यक हो जाता है।

सेविकाओं ने कहा कि अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से बच्चों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं