Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जनगणना कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, छातापुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण




सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय छातापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि अब तक 204 प्रगणकों द्वारा ऐप लॉगिन किए जाने के बावजूद ऑनलाइन गणना कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को प्रभावी ढंग से कार्य संपादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक नियमित रूप से प्रगणकों के संपर्क में रहकर कार्य की दैनिक निगरानी करें तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

समीक्षा के क्रम में सर्वाधिक लंबित प्रविष्टि वाले पंचायत मधुबनी की विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित पंचायत के पर्यवेक्षक को प्रतिदिन शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच बुलाकर कार्य प्रगति की समीक्षा की जाए तथा लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा कराया जाए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने संबंधित पर्यवेक्षक एवं बीएओ से सीधे वार्ता कर जनगणना कार्य में तेजी लाने तथा सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं