Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भीमनगर में मानव तस्करी की बड़ी साजिश विफल, 11 नाबालिग बच्चों को पुलिस ने कराया सकुशल रेस्क्यू



सुपौल। भीमनगर थाना पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नाबालिग बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया है। इस मामले में बच्चों को काम कराने के उद्देश्य से दूसरे जिले ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में मानव तस्करी एवं बाल श्रम से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को भीमनगर थाना पुलिस नियमित दिवा गश्ती पर थी। इसी दौरान भीमनगर-सहरसा चौक बस स्टैंड के समीप एक टेम्पू को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 11 नाबालिग बच्चे बरामद किए गए, जिन्हें एक व्यक्ति दूसरे जिले ले जा रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रंजीत सहनी, पिता लक्ष्मण सहनी, निवासी नियरी टोलदार वार्ड संख्या-13, थाना बिरोल, जिला दरभंगा के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह बच्चों को काम कराने के उद्देश्य से दूसरी जगह ले जा रहा था।

पुलिस ने सभी बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की। जांच में पता चला कि बच्चों की उम्र लगभग 7 से 14 वर्ष के बीच है तथा उनके साथ कोई अभिभावक या परिजन मौजूद नहीं था। बरामद बच्चे सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र एवं अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों के निवासी हैं। आरोपी बच्चों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला स्तरीय मानव व्यापार निषेध इकाई (AHTU) की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया मामला मानव तस्करी एवं बाल श्रम से जुड़ा पाए जाने पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मानव तस्करी एवं बाल श्रम से संबंधित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस कांड में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

गिरफ्तार आरोपी  में रंजीत सहनी, पिता – लक्ष्मण सहनी  निवासी – नियरी टोलदार, वार्ड संख्या-13 थाना – बिरोल, जिला – दरभंगा, शामिल है। भीमनगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को मानव तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता माना जा रहा है। समय रहते कार्रवाई होने से 11 मासूम बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाए जाने से बचा लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं