Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एक माह में 1236 पैडल रिक्शा हुए चालू, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत


  • स्वच्छता अभियान को मिली रफ्तार, 1236 पैडल रिक्शा एक माह में हुए चालू
  • घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत करने की पहल, सभी पैडल रिक्शा हुए क्रियाशील
  • “स्वच्छ गाँव-सुरक्षित जलवायु” अभियान की तैयारी पूरी, कचरा उठाव व्यवस्था होगी और बेहतर

सुपौल। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 के तहत संचालित होने वाले "स्वच्छ गाँव–सुरक्षित जलवायु" अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में सुपौल जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। अभियान के तहत पंचायतों में स्वच्छता कर्मियों द्वारा ई-रिक्शा एवं पैडल रिक्शा के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण कर उसे अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (डब्ल्यूपीयू) तक पहुंचाया जाएगा, जहां गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण और निष्पादन किया जाएगा।

जिला स्तर पर कराई गई जांच में सुपौल जिले के विभिन्न पंचायतों में कुल 1236 पैडल रिक्शा एवं 128 ई-रिक्शा अकार्यरत पाए गए थे। इसके बाद उप विकास आयुक्त, सुपौल के निर्देश पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर अक्रियाशील वाहनों को पुनः चालू कराने की कार्रवाई शुरू की गई।

अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अधिकारियों के अनुसार एक माह के भीतर जिले के सभी 1236 पैडल रिक्शा को शत-प्रतिशत क्रियाशील कर दिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर कचरा संग्रहण एवं परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, अकार्यरत पाए गए 128 ई-रिक्शा को भी शीघ्र ही पूरी तरह चालू कराने की प्रक्रिया जारी है।

जिला प्रशासन का कहना है कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर नियमित कचरा उठाव, अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। इसके माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामीण वातावरण के साथ-साथ सुरक्षित जलवायु के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला स्वच्छता कार्यालय, सुपौल ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि यदि घर-घर कचरा उठाव या स्वच्छता व्यवस्था से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत हो तो कार्यालय अवधि में मोबाइल नंबर 6200994599 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं