Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डीएम ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण, दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर हुई समीक्षा बैठक



सुपौल। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सावन कुमार द्वारा गुरुवार को EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर वेयरहाउस को खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में 4 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे माह जून का आंतरिक निरीक्षण संपन्न हुआ।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, सुपौल, अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिले के सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए तथा वेयरहाउस की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इसके उपरांत पूर्वाह्न 10:35 बजे जिला स्तर पर District Monitoring Committee on Accessible Election (DMCAE) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने की। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग सहित पीडब्ल्यूडी आइकॉन (PWD ICON) उपेन्द्र कुमार साह एवं संतोष कुमार साह उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन (PwD) नागरिकों का अधिकाधिक मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा चुनावी प्रक्रिया में उनकी सक्रिय एवं सुगम भागीदारी बढ़ाना था। इस दौरान दिव्यांग मतदाताओं के समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान, मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदान में भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं