Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : 13.25 करोड़ की लागत से बन रहे नए ब्लॉक-सह-अंचल कार्यालय भवन का विधायक ने किया निरीक्षण



सुपौल। पिपरा प्रखंड मुख्यालय में निर्माणाधीन नए ब्लॉक-सह-अंचल कार्यालय भवन के कार्यों का मंगलवार को स्थानीय विधायक सह सत्ता पक्ष के सचेतक रामविलास कामत ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी उमा कुमारी, राजस्व अधिकारी सुभाषचंद्र चौधरी तथा निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे कंपनी के जूनियर इंजीनियर मो. इरशाद उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा पिपरा में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 13 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण कार्य एम/एस केडी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। परियोजना का कार्य 15 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है और इसे 12 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान विधायक रामविलास कामत ने कहा कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यालय भवन काफी जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण कर्मचारियों और आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन को नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने बताया कि नए भवन में प्रखंड, अंचल एवं राजस्व विभाग से संबंधित सभी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे आम लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सरकारी कार्यों के निष्पादन में भी सुविधा होगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, उदियानंद विश्वास, रंजीत मंडल, बुच्चन झा, अंजनी कुमार, सुनील पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं