Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ-भपटियाही : एनएच-27 पर दो बाइक की टक्कर में आंगनबाड़ी सेविका की मौत, एक युवक घायल

    


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड अंतर्गत एनएच-27 पर चिकनी गांव के समीप सोमवार शाम करीब 5:30 बजे दो बाइक की हुई टक्कर में एक आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतका की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के परसामाधो पंचायत अंतर्गत आसनपुर कुपहा गांव वार्ड संख्या-6 निवासी भरत कुमार भारती की 53 वर्षीय पत्नी सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। वह आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-9 में सेविका के पद पर कार्यरत थीं।

बताया जाता है कि सुनीता कुमारी अपने पति भरत कुमार भारती के साथ बाइक से आईसीडीएस कार्यालय किशनपुर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान चिकनी गांव के समीप एनएच-27 पर पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायगढ़-भपटियाही ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विभूति कुमार विमल ने जांच के बाद सुनीता कुमारी को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक चला रहा भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी सकल सदा का 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार भी दुर्घटना में घायल हो गया। उसका भी सीएचसी में उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं घायल बाइक चालक मनीष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मनीष का दूसरा साथी उसकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं