Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पीएम-अजय योजना के तहत सुपौल में कौशल एवं रोजगार मेला आयोजित, 350 युवाओं ने कराया निबंधन




सुपौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के तहत सोमवार को जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन सुपौल के सभाकक्ष में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता, सुपौल एवं जिला कल्याण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

रोजगार मेले में जिले की विभिन्न पंचायतों के अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 40 वर्ष आयु के लगभग 350 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और निःशुल्क निबंधन कराया। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अभ्यर्थियों को दी।

मेले में SIS सिक्योरिटी लिमिटेड, Quess Corporation (Tata Motors), KK इंटरप्राइजेज तथा स्वतंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड सहित चार निजी कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए और अभ्यर्थियों से आवेदन एवं बायोडाटा प्राप्त किए। रोजगार मेले के दौरान SIS सिक्योरिटी लिमिटेड ने दो अभ्यर्थियों को लगभग 2.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज एवं अन्य सुविधाओं से युक्त पदों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र अपर समाहर्ता के हाथों चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए। वहीं, अन्य प्राप्त आवेदनों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्यक्रम में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सुपौल, वीरपुर एवं त्रिवेणीगंज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सरायगढ़-भपटियाही, राघोपुर, पिपरा, निर्मली एवं मरौना, डीपीएम जीविका के जॉब मैनेजर, जिला नियोजनालय के कर्मियों तथा जिले के सभी पंचायतों के विकास मित्रों ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सुपौल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए रोजगार मेले के सफल समापन की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं