Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एसएसबी 45वीं वाहिनी ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जवानों ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान


सुपौल। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वीरपुर द्वारा वाहिनी चिकित्सालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में प्रतिभागियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह जरूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा करने का सबसे बड़ा माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में परोपकार, सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि रक्तदान न केवल मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भविष्य में भी जनहित एवं मानव कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प दोहराया।

शिविर के सफल आयोजन में द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक एवं उप कमांडेंट हरजीत राव सहित अन्य अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर सदर अस्पताल, सुपौल की ब्लड बैंक चिकित्सक डॉ. किरण मिश्रा एवं उनकी मेडिकल टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। वहीं 45वीं वाहिनी के मेडिकल स्टाफ एवं बलकर्मियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों ने इसे मानवता की सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणादायक पहल बताया।

कोई टिप्पणी नहीं