Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

गरीब बच्चियों के लिए मारवाड़ी महिला समिति का तीन दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप संपन्न



सुपौल। मारवाड़ी महिला समिति सुपौल शाखा की ओर से स्थानीय बी.एस.एस. कॉलेज परिसर में 32 गरीब एवं जरूरतमंद बच्चियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का सफल समापन हो गया। समिति की इस अनूठी पहल को अभिभावकों और शहरवासियों ने खूब सराहा।

समर कैंप के दौरान बच्चियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेल-कूद, शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, योग, डांस, कराटे एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चियों ने पूरे उत्साह के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लिया और नई-नई चीजें सीखने के साथ आनंद भी उठाया।

कैंप में प्रतिभागियों के लिए पौष्टिक खान-पान की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी। जिला मुख्यालय सुपौल में पहली बार गरीब एवं जरूरतमंद बच्चियों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क समर कैंप आयोजित किए जाने से अभिभावकों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की।

समिति की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बच्चियों को सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना है।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति की सचिव विद्या मोहनका, कोषाध्यक्ष रश्मि मोहनका तथा सदस्य शोभा मोहनका, उषा अग्रवाल, रीता सरावगी, सुमन अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल और सुनीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समिति ने आयोजन में सहयोग के लिए बी.एस.एस. कॉलेज, सुपौल के प्रधानाचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका चन्द्रा एवं योग प्रशिक्षक सपना जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। नगरवासियों ने समिति की इस पहल को बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

कोई टिप्पणी नहीं