Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

दिल्ली पब्लिक स्कूल में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ


सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पिपरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामविलास कामत, सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा, चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार, डॉ. विनोद कुमार तथा विद्यालय के निदेशक डॉ. उदय कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

स्वास्थ्य शिविर में विराट मेडिकल कॉलेज टीचिंग हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया।

शिविर की विशेषता यह रही कि चिकित्सकों की सलाह पर ईसीजी, यूएसजी समेत आधा दर्जन से अधिक प्रकार की जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी राहत मिली। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता से लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर विधायक रामविलास कामत ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। ऐसे शिविरों से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है और कई गंभीर बीमारियों की पहचान समय रहते हो जाती है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. उदय कुमार कर्ण ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों, अभिभावकों एवं समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार एवं मेडिकल टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। मौके पर सुबोजीत बनर्जी, सुबोध देवनाथ, गोकुल कृष्णा क्षेत्री, आलोक कर्ण, अंकुश कर्ण, शहनाज बानो, मंदिरा राय, अंशु थापा, संध्या झा, सचिन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, यूसुफ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं