Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण पर डीएम ने दिया जोर

 


सुपौल। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, वन स्टॉप सेंटर के संचालन एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित पालनाघर (क्रेच) एवं सामाजिक पुनर्वास कोष की भी समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) अंजू कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं